18अक्टूबर क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार जी के प्रतिमा पर सभी लोगों ने माल्यार्पण कर मनायी जयंती।

 अम्बेडकर नगर :-आलापुर राजेसुल्तानपुर में श्री लल्लन जी ब्रह्मचारी महाविद्यालय राजेसुल्तानपुर के प्रांगण में क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार जी के प्रतिमा पर सभी लोगों ने माल्यार्पण कर  जयन्ती 18अक्टूबर सन्2020को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अम्बेडकर नगर के तत्वाधान मे हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी।


आये हुए अतिथि का माल्यार्पण भी किया गया।क्षेत्र के समस्त क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष अयोध्या अरविंद सिंह फौजी ,जिलाअध्यक्ष आजमगढ़ उपेन्द्र सिंह मदन ,जिलाध्यक्ष सूरजप्रताप सिंह, जिलाउपाध्यक्ष विजय सिंह,ओंकार नाथ सिंह रिपोर्टर उत्तर प्रदेश, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश सिंह ,राहुल सिंह आदि लोग  और सबको उर्जा देने वाले क्षत्रिय समाज के अगुवा दिनेश कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह ने पूरे क्षत्रिय समाज को एकत्रित करने पर गुजारिश किया।जिलाअध्यक्ष सूरजप्रताप सिंह ने सबका स्वागत और आभार व्यक्त किया।


अमन सिंह  रिपोर्टर अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.