मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कोविड-19 कंट्रोल रूम पहुंच कर व्यवस्थाओं से रूबरू हुए।

अंबेडकरनगर 1 अक्टूबर 2020। कोविड-19 के रोकथाम हेतु मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कोविड-19 कंट्रोल रूम पहुंच कर व्यवस्थाओं से रूबरू हुए। इस दौरान मंडलायुक्त ने ईनट्री रजिस्टर का अवलोकन किए। मंडलायुक्त ने होम आइसोलेट मरीज जगरनाथ को फोन कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम प्रभारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि होम आइसोलेट किए गए मरीजों का पल-पल की जानकारी रखा जाए साथ ही साथ उन्हें फोन कर उनका ऑक्सी पल्स रेट एवं टेंपरेचर की जानकारी प्राप्त कर रजिस्टर में अंकित किया जाए।


सीरियस पेशेंट को तत्काल कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराकर बेहतर ट्रीटमेंट किया जाए। उन्होंने कहा कि डेथ रेट में कमी लाने का बेहतर प्रयास किया जाए, किसी भी पेशेंट को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना होने पाए इसके लिए बेहतर मॉनिटरिंग कर मरीजों पर पैनी नजर रखी जाए। इस दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार, कंट्रोल रूम प्रभारी भरत लाल सरोज, केवल संबंधित  वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.