फिल्म कलाकार अजय उपाध्याय का अचानक हृदय गति रुकने से शुक्रवार को हुआ आकस्मिक निधन।

फिल्म कलाकार अजय उपाध्याय का अचानक हृदय गति रुकने से शुक्रवार को हुआ आकस्मिक निधन।

फिल्म ओ माय गॉड समेत कई अन्य फिल्मों एवं टीवी सीरियलों में अभिनय कर सफलता की ओर थे काफी अग्रसर, युवा कलाकार के निधन से क्षेत्रवासी गमगीन।


आलापुर अंबेडकरनगर -- आलापुर तहसील क्षेत्र के बौरांव गांव निवासी युवा फिल्म कलाकार अजय कुमार उपाध्याय का शुक्रवार प्रातः 8:00 बजे अचानक हृदय गति रुक जाने से अचानक आकस्मिक निधन हो गया। अजय कुमार उपाध्याय फिल्म ओ माय गॉड समेत कई अन्य फिल्मों एवं टीवी सीरियलों में काम कर काफी ख्याति अर्जित कर चुके थे। उनकी साहित्य का कला संगीत एवं खेल में शुरू से ही काफी रुचि थी।


लगभग 32 वर्षीय युवा कलाकार अजय कुमार उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, विधायक अनीता कमल, सपा जिलाध्यक्ष राम शकल यादव, ब्लॉक प्रमुख संगीता देवी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव, सुमन पाण्डेय, रफत एजाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष गण अभिषेक निषाद, भगवान पाण्डेय, महेंद्र वर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गढ़ आनंद जायसवाल, अरविंद उपाध्याय, कृष्ण भगवान मिश्र, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका डॉ पूनम राय, रामकृष्ण पांडेय डबलर, अमरेंद्र कांत सिंह, डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, सुरेश कनोजिया, सानू मिश्रा, वरुण सिंह, सुनीत द्विवेदी, कमलेश मिश्र, अनिल सिंह, गुड्डू सिंह, राकेश पाण्डेय, विकास यादव, जिपस अनवर सादात अंसारी, जिला पंचायत सदस्य प्रदुम्न यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणजीत सिंह यादव, प्रेम नारायण यादव, कंचन यादव, अजीत यादव, बलिराम, पूर्व सपा प्रत्याशी संगीता कनौजिया, ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव, अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी, बसपा नेता रामसूरत, चंद शेखर यादव, बलराम निषाद, बृजेंद्र मिश्र, अंजनी तिवारी, अजय तिवारी, भोले तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता ख्वाजा अली असगर सहित कई अन्य लोगों ने कलाकार अजय उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम शीला यादव, जिला उपाध्यक्ष अम्बिका जायसवाल,अन्नू यादव, उपमा पाण्डेय सहित कई अन्य लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.