पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यालय का हुआ शुभारंभ।

रामनगर:-पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर रामनगर में भाजपा नेत्री डॉ पूनम राय के संगठनिक कार्यालय का भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने समारोह पूर्वक किया शुभारंभ।जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा तथा विधायक अनीता कमल ने इस मौके पर गरीब परिवार की कई महिलाओं को वस्त्र तथा अन्य सहायता सामग्री प्रदान किया बड़ी संख्या पार्टी पदाधिकारी व अन्य नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर रामनगर में भाजपा नेत्री व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक डॉक्टर पूनम राय के संगठन कार्यालय का शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने फीता काटकर समारोह पूर्वक शुभारंभ किया । इस मौके पर विधायक अनीता कमल,उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक फैजाबाद के निदेशक तथा भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यमुना प्रसाद चतुर्वेदी , पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जिला महामंत्री सुरेश कनौजिया , पूर्व विधायक जयराम विमल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को प्रेरणा स्रोत बताते हुए कई गरीब परिवार की महिलाओं को वस्त्र व अन्य सहायता सामग्री वितरित कर उनकी खुशहाली की कामना किया। समारोह के मौके पर  डॉ.शिवपूजन वर्मा, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडे, जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम शीला यादव,  डॉ. संजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जहांगीरगंज अरविंद उपाध्याय, श्याम नाथ शुक्ला, अभय सिंह मोनू, बलवंत सिंह, अंबिका जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडे , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला सहसंयोजक उपमा पांडे, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक कनौजिया ,नरेंद्र यादव,अनिल सिंह, राघव तिवारी , पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण भगवान मिश्र,आनंद जायसवाल, राम नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद ,जहांगीरगंज मंडल अध्यक्ष,महेंद्र प्रताप वर्मा , अभिषेक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पार्टी जन व अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.