कानपुर में रिश्ते शर्मसार: शादी का झांसा देकर किशोरी की अस्मत लूटता रहा मौसेरा भाई।

बर्रा में रिश्ते शर्मसार करने वाली घटना हुई है।कहाँ जाया जाए किस पर करें भरोसा सवाल।

कानपुर:-बर्रा में रहने वाली किशोरी ने आरोप लगाया है कि मौसेरे भाई ने शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया और घर मौसा-मौसी उसे अपने साथ लखनऊ लेकर चले गए जहां पर मौसेरा भाई उसका शरीरिक शोषण करता रहा और वह गर्भवती हो गई।


कानपुर के बर्रा में रिश्ते उस समय शर्मसार हो गए, जब दुष्कर्म का मामला सामने आया। यहां एक मौसेरे भाई ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा दिया और उसकी अस्मत लूटता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर उसने शादी से इनकार कर दिया, अब पुलिस ने पीड़िता के माता- पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। 

बर्रा के वरुण विहार निवासी 17 वर्षीय किशोरी के मौसा-मौसी लखनऊ में रहते हैं। बर्रा में अक्सर मौसेरा भाई मिलने आता था, वहीं किशोरी भी मौसी के घर जाती रहती थी। किशोरी का आरोप है कि इस बीच मौसेरे भाई ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और उससे कई बार संबंध बनाए। कुछ समय पहले मौसा-मौसी घर आए और अपने साथ उसे लखनऊ ले गए। उन्होंने जल्द ही उसकी शादी कराने का आश्वासन दिया।


वहां रहने के दौरान मौसेरा भाई लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि मौसा-मौसी चार दिन पहले उसे वापस घर छोड़ गए। पीड़िता का कहना है कि जब उसने तीन माह के गर्भ की जानकारी मौसा-मौसी और प्रेमी को दी तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी बर्रा हरमीत सिंह ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ दुषकर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.