मुख्यमंत्री ने कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानपुर मण्डल के सभी जनपदों में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की।

कानपुर :-मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन,योगी आदित्यनाथ ने मण्डलायुक्त, कानपुर तथा कानपुर मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानपुर मण्डल के सभी जनपदों में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियोें को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो में तेजी लाकर परियोजनाओं को पूर्ण कराया जाये तथा विकास परियोजनाओं की धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर भेजते हुए कार्यो का भौतिक सत्यापन भी कराया जाये। उन्होंने प्रत्येक विकास परियोजना के कार्य के निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण कार्यो की समय सीमा तय किये जाने तथा नमामि गंगे परियोजना को सफलता से साथ कार्यो को पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सड़को को गढ्ढामुक्त कराये जाने के कार्य को गुणपवत्ता से किये जाने तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं तथा शौचालयों के निर्माण का शत्प्रतिशत जियो टैगिंग किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किये जाने तथा ग्राम सचिवालय की स्थापना किये जाने हेतु स्थानीय स्तर पर र्निविवाद भूमि को शीघ्र चिन्हित करते हुए इन निर्माण कार्यो को शीघ्रता से पूरा कराये जाने के निर्देश दिये। समीक्षा में उन्होंने कहा कि शासन द्वारा अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष पैसे का बेहतर उपयोग करते हुए सभी लम्बित परियोजनाओं को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाये। उन्होंने कहा कि अधिकारी बडी परियोजनाओ पर समय पर निर्णय लेते हुए कार्य कराये।


उन्होंने अधिकारियो को निर्देशित किया कि 01 अक्टूबर, 2020 से धान क्रय केन्द्र संचालित किये जाने है, इसके लिए मण्डी से लेकर क्रय केन्द्रो तक सभी आवश्यक व्यवस्थायें दुरुस्त कर ली जाये। उन्होंने कहा कि एमएसपी से कम दर पर किसी भी किसान का धान क्रय नही किया जाये तथा अधिक से अधिक किसानों का धान क्रय कर उन्हे लाभाविन्त किया जाये। स्मार्ट सिटी व अमृत योजना के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यो की नियमित समीक्षा की जाये तथा सीवर लाइन बिछाने के कार्य के साथ सीवर कनेक्शन दिये जाने के कार्य में तेजी लाई जाये। उन्होंने सभी नगर निकायो में प्रधानमंत्री स्ट्रीट बेन्डर योजना को संचालित किये जाने एवं विद्युत की आपूर्ति सभी जनपदों मंे निर्धारित रोस्टर के अनुसार आपूर्ति किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद फर्रुखाबाद में कोविड एल-2 के अस्पताल को शीघ्र संचालित कराये जाने तथा कानपुर नगर जनपद में एक अलग 300 बेड का डेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनाये जाने हेतु शीघ्र बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कोविड संक्रमण से बचाव हेतु लोगो में जागरुकता लाने एवं सामाजिक दूरी को बनाये रखने पर जोर देते हुए कहा कि  कोविड के लक्षणयुक्त  लोगो तथा हाइरिस्क ग्रुप के लोगो का आर0टी0पी0सी0आर0 टेस्ट अवश्य कराया जाये। उन्होंने सर्विंलास एवं कान्टेक्ट टैªसिंग के कार्य को और बेहतर तरीके से किये जाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक जनपद में कोविड के एल-2 अस्पताल को आवश्यक रुप से संचालित कराये जाने के निर्देश दिये। होमलाइसोलेशन के मरीजो को मानक के अनुरुप व्यवस्था होने पर ही होम आइसोलेट किया जाये तथा गम्भीर मरीजो एवं लक्षणयुक्त मरीजो को होम आइसोलेट मे नही रखा जाये।


वीडियो कान्फ्रेसिंग में मण्डलायुक्त ने अवगत कराया कि कानपुर मण्डल में 50 करोड़ से अधिक लागत की कुल 29 परियोजनायें हैं जिसमें जनपद कानपुर नगर में 06, कानपुर देहात में 02, औरैया में 02, कन्नौज में 09 एवं इटावा में 10 परियोजनायें संचालित हैं।जनपद कानपुर नगर में आसरा आवास योजना सजारी सनिगंवा (महाराजपुर) के निर्माण कार्य हेतु 51.41 करोड़ की धनराशि स्वीकृत है जिसके सापेक्ष आवंटित रु0 43.32 करोड़ का उपभोग करके 85 प्रतिशत भौतिक प्रगति की गयी है। 92 ब्लाकों में 1104 आवास निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष 456 नग आवास का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा अवशेष 648 आवास छत लेबिल तक निर्मित हैं। मण्डलायुक्त ने अवगत कराया है कि कार्यदायी संस्था सी0एण्डडी0एस0, उ0प्र0 जल निगम द्वारा 06 माह में शेष सभी कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। 

जनपद कानपुर नगर में नमामि गंगे योजना (सीवरेज) द्वारा कानपुर सीवरेज वक्र्स डिस्ट्रिक्ट-1 का कार्य रु0 430.49 करोड़ का स्वीकृत है, जिसके सापेक्ष आंवटित रु0 313.66 करोड़ के सापेक्ष शतप्रतिशत धन का उपभोग कर 87 प्रतिशत भौतिक प्रगति की गई है। यह योजना मार्च 2021 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के चलते अब इस योजना को 31 मार्च, 2021 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

जनपद में राष्ट्रीय मार्ग संख्या-91 के कि0मी0 428 में स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या-79 डी पर उपरिगामी सेतू का निर्माण कार्य लागत रु0 50.75 करोड़ का स्वीकृत है जिसके सापेक्ष 44.32 करोड़ धन आवंटन प्राप्त है तथा कार्य पूर्ण है। मण्डलायुक्त ने बताया है कि कार्य पूर्ण हो गया है केवल लोकापर्ण शेष है।राष्ट्रीय मार्ग संख्या 91 के कि0मी0 426 झकरकटी बस अड्डे के पास आर0ओ0बी0के वाया डक्ट एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य लागत रु0 108.28 करोड़ स्वीकृत है जिसके सापेक्ष 48.92 करोड़ धन आवंटन प्राप्त है तथा कार्य की भौतिक प्रगति 78 प्रतिशत है। यह कार्य माह दिसम्बर, 2020 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। ग्राम रामपुर नरुआ परगना व तहसील बिल्हौर जनपद कानपुर नगर में अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण हेतु 69.46 करोड़ की स्वीकृत दिनांक 06 मई, 2020 को प्राप्त हुयी है, 30 नवम्बर, 2020 तक अनुबन्ध संबंधित औपचारिकतायें पूर्ण कर कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा यह कार्य 31 मार्च, 2022 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

मण्डलायुक्त ने वीडियो कान्फेसिंग के दौरान मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन श्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया कि कानपुर नगर में मेट्रो रेल परियोजना कुल 32.4 किमी0 में 02 काॅरिडोर निर्मित कराये जाने है। जिसकी अनुमानित लागत रू0 11076.48 करोड है। कार्य पूर्ण होने की अनुमानित तिथि 31 मार्च, 2024 है। प्राथमिक खण्ड 09 एलिबेटेड स्टेशनों के साथ आई0आई0टी0 कानपुर से मोतीझील तक की लम्बाई लगभग 09 किमी0 है। द्वितीय खण्ड मोतीझील से नयागंज तक के सिविल और ई एड एम कार्य के लिए निविदा आमंत्रित की गयी है। काॅरिडोर-1 और 2 के शेष खण्ड के लिए सर्वेक्षण जारी है।वीडियों कान्फेसिंग में कानपुर मण्डल के जनप्रतिनिधियों द्वारा भी विकास कार्यो से संबंधित महत्वपूर्ण आवश्यक सुझाव एवं समस्याओं से अवगत कराया गया जिस पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने यथोचित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार, एम0एल0सी0 श्री अरुण पाठक, विधायक श्री अभिजीत सिंह सांगा सहित अन्य जनप्रतिनिधियो ने भी प्रतिभाग किया। समीक्षा में मण्डलायुक्त डा0 राजशेखर, जिलाधिकारी डा0 आलोक तिवारी, नगर आयुक्त श्री अक्षय त्रिपाठी, मुख्यचिकित्साधिकारी डा0 अनिल मिश्रा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.