तेज रफ्तार बाइक सवार दो सगे भाइयों की पेंड़ से टकराकर हुई मौत।

 कानपुर - साढ थाना क्षेत्र के बिरहर चौकी के पास के मथुरा मोड़ के पास आज उस वक़्त हड़कंप मच गया,जब तेज रफ्तार बाइक सवार दो भाई अचानक पेड़ से टकरा गए।जिंसके चलते दोनो भाईयो की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिवम ओर महेंद्र फतेहपुर के रहने वाले है।


आज जब दोनो भाई फतेहपुर से साढ के लिए जा रहे थे तभी बाइक सवार युवको की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर अचानक पेड़ से टकरा गई जिसके चलते बाइक सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।वही मामले की जानकारी होते साथ स्थानीय लोगो की भीड़ लगना शुरू हो गई।स्थानीय लोगो ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुची पुलिस ने आनन फानन में दोनों घायलो को आनन फानन में सी एच् सी भीतरगांव में भर्ती करवाया।जहां इलाज के दौरान दोनों   भाईयो की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। वही घटना की जानकारी होते परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.