अवध प्रान्त के क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष शेषनारायण मिश्रा का भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत।

जिले की सीमा से लेकर भाजपा कार्यकर्ता अटल भवन तक जगह -जगह किया गया क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत। 

आलापुर अम्बेडकर नगर :-अवध प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण मिश्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जिले की सीमा यादव नगर से लेकर जिला कार्यालय अटल भवन तक जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया | अपने भव्य स्वागत से अभिभूत भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण मिश्रा ने सभी के मान सम्मान की रक्षा करने का वादा किया तथा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दोहराते हुए पार्टी एवं सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा आलापुर विधायक अनीता कमल टांडा विधायक संजू देवी पूर्व विधायक त्रिवेणीराम जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव सुमन पाण्डेय रफत एजाज जिला महामंत्री डॉ० मिथिलेश त्रिपाठी अमरेन्द्र कांत सिंह सुरेश कन्नौजिया रामशब्द यादव पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी रामप्रकाश यादव शिवनायक वर्मा ज्ञानसागर सिंह रामशंकर सिंह मनोज मिश्रा दुर्गा प्रसाद तिवारी अकबरपुर चेयरमैन सरिता गुप्ता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका डॉ० पूनम रॉय ऋतु बहल मिथलेश सिंह महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अम्बिका जायसवाल भाजपा मण्डल अध्यक्षगण अभिषेक निषाद महेंद्र वर्मा ज्ञानेन्द्र सिंह विधायक पूर्व मण्डल अध्यक्ष आनन्द जायसवाल विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल श्यामबाबू गुप्ता सभाजीत चौरसिया विजय गुप्ता अलगूराम मद्धेशिया अनिल सिंह मदन मोहन मिश्रा पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय अभय सिंह मोनू श्रीकान्त कन्नौजिया रामविनय वर्मा सहित कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण मिश्रा का स्वागत किया | स्वागत के उपरांत भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यालय में ही जिला तथा मण्डल पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए भावी रणनीति पर विचार विमर्श किया | अंत में जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.