समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव का हुआ निधन।

 समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव के निधन  की खबर सुनते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर छा गयी। उनके निधन पर पार्टी कार्यालय रामनगर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अश्वनी यादव व संचालन रवीन्द्र यादव ने किया। कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


शोक सभा की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अश्वनी यादव ने कहा कि एसआरएस यादव बाबू जी के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी के लिए समर्पित कर दिया था।

शोक सभा में पूर्व प्रमुख हीरालाल यादव पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव राम जियावन मनोज यादव बसंत यादव हेमंत यादव राजेश यादव अखिलेश यादव संजीव यादव वेद प्रकाश पिंटू इंद्र प्रकाश यादव सविन्दर यादव अरविन्द कुमार  सहित अन्य  लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.