अन्नदाताओ के हित के लिए कांग्रेसजन हमेशा तैयार :रामकुमार पाल।


अंम्बेडकरनगर:- 25सितम्बर, संसद में अपने बहुमत का दुरूप्रयोग भाजपा ने जिस प्रकार से किसान विरोधी कृषि बिल पास कराया, उससे स्पष्ट हो गया कि सरकार को देश के  किसान व उनसे जुड़े खेतिहर मजदूर मंडी मजदूरों के भविष्य की चिंता नहीं है उक्त बाते जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार पाल ने कही। उन्होंने कहा विपक्ष की आवाज सुनने को सरकार तैयार नहीं है सरकार का किसान विरोधी चेहरा बेनक़ाब हो़ गया है। 


          

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू " ने कहा सरकार किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की तैयारी है। कृषि उत्पादन का समर्थन मूल्य सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह जायेगा। पूंजीपतियों की मर्जी पर खरीददारी निर्भर होगी। उन पर सरकार का कोई दबाव नहीं बचेगा। जो किसान साधन के अभाव में अपने शहर की मंडी तक अपना उत्पादन नहीं भेज पाएंगे उन्हें उत्पादन बेंचने के लिए पूरे देश की खुली मंडियों का सपना दिखाना बेइमानी होगी।         जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित वर्मा और आलोक पाठक ने कहा सरकार किसानों का सिंचाई हेतु मिलने वाले डीजल को मंहगा कर दिया। विद्युत की दरें मंहगी कर दी। विद्युत आपूर्ति भी समय से नहीं होती है। नहरों में पानी नहीं आता है। सिंचाई के अभाव भी फसलें सूख जाती  है।                 जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित जायसवाल और नि नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल "छोटू "किसानों को यूरिया खाद पाने के लिए पुलिस की लाठियाँ खानी पड़ रही है। बीज व कीटनाशक नकली बेंचे जा रहे हैं। सरकार का मुनाफाखोरों को पूरा संरक्षण है।

खेत में होती है, बरसात हमारे देश में, खेत पानी को तरसता है।   प्रधानमंत्री से मौजूदा कृषि बिल वापस लेने की मांग की है, यदि बिल वापस न लिया तो देश के किसानों का कोपभाजन सरकार बनेगी। मौजूदा कृषि बिल भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।                        जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू "ने बताया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किसानो के हित मे किसानो की आवाज को बुलंद करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार पाल के नेतृत्व मे जिला मुख्यालय पर किसानो के साथ धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया।          कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, अमित वर्मा, अमित जायसवाल, आलोक पाठक, अफ़रोज़ आलम वेग, नि नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल "छोटू ",  सुखीलाल वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो ज़ियाउद्दीन अंसारी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र प्रजापति, ब्लाक अध्यक्ष मो सिद्दीकी "सद्दाम ", कपिल देव राजभर,  जिला सचिव मंजीत राजभर, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव,  राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वर्मा, राष्ट्रीय छात्र संगठन के सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी करमवीर सिंह, अभिषेक दूबे "अनूप ", राहुल पाण्डेय, राजकुमार , आलोक राजभर, जुबेर अहमद, अखिलेश "विकास पटेल "आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.