उत्तर प्रदेश में भी अब नहीं हैं बेटियां सुरक्षित। ं

 लखनऊ:-मामला आज दिनांक 22/08/2020 को ग्राम सरोसा की लड़की उम्र लगभग 12 वर्ष, सुबह 10-11 बजे के बीच घर जाते समय रास्ते से लापता हुई।

उसकी माँ आगरा एक्सप्रेसवे के पास छोटी सी दुकान चलाती है। सुबह माँ ने लड़की से घर जाने को कहा, लड़की घर के लिए निकली किन्तु घर नही पहुँची। जब लड़की की माँ वापस घर आई तब लड़की को घर पर न पाकर उसकी खोजबीन शुरू की। किन्तु जब कहीं भी उसका पता न चला तो लड़की की माँ ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुँके और पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। दुकान से कुछ ही दूरी पर लड़की की चप्पलें और लैगी पाई गई है। पुलिस के प्रयासों से रात 9 बजे के करीब लड़की की लाश आगरा एक्सप्रेसवे के पास नहर में पाई गई।


लखनऊ से कपिल मौर्या की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.