सपा नेताओं ने क्षेत्र आलापुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा।

 अंबेडकर नगर:- विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव के निर्देश पर सपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल विधानसभा क्षेत्र आलापुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माझा कम्हरिया व आराजी देवारा क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निस्तारण कराए जाने का ग्रामीणो को आश्वासन दिया। तथा बाढ़ से प्रभावित किसानों की धान व गन्ने की फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की भी बात कहीं।

           विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव के निर्देश पर प्रमुख जहांगीरगंज धर्मराज यादव राम नगर प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अश्वनी यादव सुरेंद्र वर्मा रवीन्द्र यादव मनोज यादव जितेंद्र सिंह विनोद निषाद सूर्यभान यादव,वरिष्ठ सपानेता गरीबो के मसीहा राजेंद्र प्रसाद वर्मा व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र निषाद का एक प्रतिनिधिमंडल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माझा कम्हरिया के पटपरवा सत्नारायण का पूरा, बद्री का पूरा ,निषाद बस्ती ,तथा आराजी देवारा के करिया लोनिया का पूरा प्रसाद का पूरा हंसू का पूरा सिद्धनाथ क्षेत्र का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों से जमीनी हकीकत को जाना और सुना। ग्रामीण  ने कहा कि सरयू नदी में आई बाढ़ के कारण जहां धान की फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है वही गन्ने की फसल भी काफी नुकसान हुई है । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अश्वनी यादव व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही तहसील व जिला प्रशासन से वार्ता कर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में नुकसान हुई फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की जाएगी। तथा बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को एमएलसी हीरालाल यादव को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान सुनील यादव सूर्यभान यादव पूर्व प्रधान सतिराम यादव  महेंद्र यादव सूरज यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

ओंंकार नाथ सिंह रिपोर्टर उत्तर प्रदेश।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.