लखनऊ, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार रात छह आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इन तबादलों के जरिये आगरा और झांसी में नये नगर आयुक्त तथा झांसी व श्रावस्ती में नये मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) तैनात किये गए हैं। सीडीओ झांसी निखिल कुमार फुंडे को नगर आयुक्त आगरा बनाया गया है। कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पद पर तैनात रहे शैलेश कुमार को सीडीओ झांसी के पद पर भेजा गया है।
इसी प्रकार अरुण प्रकाश को नगर आयुक्त आगरा से विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन के पद पर स्थानांतरित किया गया है। सीडीओ श्रावस्ती रहे अवनीश कुमार राय को नगर आयुक्त झांसी बनाया गया है। चंदौली में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे कुमार हर्ष को सीडीओ श्रावस्ती के पद पर भेजा गया है। झांसी के नगर आयुक्त मनोज कुमार को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।