ओ पी कश्यप को जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाएं जाने पर हर्ष

ओ पी कश्यप को जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाएं जाने पर राजनैतिक व सामाजिक संस्थाओं के लोगो ने दी बधाइयां

वाराणसी/रोहनिया :- बनारस जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश बंधु द्वारा बनारस के युवा समाजसेवी व पेशे से बिजनेसमैन ओ पी कश्यप को जानता पार्टी राष्ट्रीय परिषद द्वारा समस्त उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनयन पत्र जारी करके नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर ओ पी कश्यप का कहना था कि जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश बंधु द्वारा मुझे उत्तर प्रदेश की जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे मैं पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ बखूबी निभाऊंगा। इसके अलावा जानता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश बंधु ने ओ पी कश्यप को बधाई देते हुए कहा कि आज मुझे व मेरे पार्टी के पदाधिकारियों को अपार हर्ष हो रहा है
कि जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य का जनता पार्टी राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में ओ पी कश्यप के मनोनयन की स्वीकृति प्रदान की गई है और जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जनता पार्टी को जन-जन की पार्टी के रूप में जन स्वीकार्यता बढ़ाने हेतु जनता पार्टी का संघन सदस्यता अभियान एवं सक्रिय सदस्यों की संख्या बढ़ाने हेतु विशेष कार्यक्रम तैयार कर जनता पार्टी के जिला प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर स्थानीय इकाइयों के गठन के कार्य को गति देंगे उत्तर प्रदेश राज्य के विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी की सशक्त भागीदारी हेतु उम्मीदवार के चयन के कार्य को प्राथमिकता की सूची में रखते हुए आप अपने प्रदेश के अधिकाधिक निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों के चयन के कार्य को संपादित करेंगे और आपको 25 सदस्य राज्य कार्यकारिणी समिति का गठन भी करना होगा जिसमें चार उपाध्यक्ष चार महासचिव चार सचिव एवं एक कोषाध्यक्ष के साथ राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का भी चयन कार्य करना होगा। तथा इसकी सूचना राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति को प्रेषित करना होगा उत्तर प्रदेश राज्य की विधानसभा चुनाव में प्रदेश चुनाव अभियान समिति का गठन कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी शक्ति के साथ जुट जाने की अपेक्षा राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति आप से उम्मीद रखती है


 संवाददाता :- रवि कौशिक वाराणसी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.