पुलिस ने दिखाई सख्ती, हुआ जुर्माना लोहता में बिना मास्क सड़को पर निकलने वालो पर कार्यवाही

वाराणसी: थाना लोहता  कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन लगातार सतर्कता अपना रहा है और आम जनमानस को भी जागरूक करने पर जोर दे रहा है। अनलॉक की स्थिति के बाद भी प्रशासन चेकिंग अभियान चलाकर बगैर मॉस्क वालो पर कार्रवाई कर मॉस्क और सामाजिक दूरी का पालन करने की चेतावनी दे रहा है।
लोहता के मूढ़ेला ,अकेलवा , लोहता तिराहा क्षेत्र में बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मॉस्क चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बगैर मॉस्क के बाइक सवारो,कार सवारो को रोक लिया और जुर्माना की कार्रवाई की गई। साथ ही सख्त चेतावनी भी दिया कि दोबारा बगैर मॉस्क के पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोहता पुलिस द्वारा प्रतिदिन की जा रही चेकिंग अभियान के तहत अब लोगो में जागरूकता दिखाई देने लगी है। घर से निकलते ही हेलमेट और मॉस्क लगाने वालो की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । वही अधिकारियों के निर्देश बाद लोहता थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभियान में बगैर मॉस्क के मिले 171 का चालान व 13 हजार 2 सौ का जुर्माना किया गया। अभियान में उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश तिवारी,उपनिरीक्षक अभिषेक राय, उपनिरीक्षक, सुभाष चन्द्र वर्मा, उपनिरीक्षक शैलेश प्रताप सिंह,उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश यादव,उपनिरीक्षक सुशील पांडेय समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर मॉस्क अभियान चलाया जा रहा है। लोगो को अभी भी कोरोना वायरस से बचाव की हिदायत दी जा रही है। आवश्यक कार्य होने पर ही घरो से निकले अन्यथा मॉस्क, सेनेटाइजर और सामाजिक दूरी का पालन करे। जिससे कोरोना वायरस से बढ़ती मरीजो की संख्या पर लगाम लगाई जा सके। यदि कानून का उल्लंघन किया गया तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।


संवाददाता :- रवि कौशिक वाराणसी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.