फल वितरण व केक काटकार मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिन

लखनऊ। देश के रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर सांसद कौशल किशोर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनेक बस्तियों में फल वितरण किया। सांसद ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पद सुशोभित कर चुके श्री राजनाथ सिंह शालीनता और व्यवहारकुशलता के प्रतीक है। प्रदेश की जनता के में उनका बड़ा आदर भाव है।
हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा, मार्गदर्शक है। आज उनके जन्मदिवस पर जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक बस्तियों में जाकर सर्वप्रथम फल वितरण का कार्य किया गया। इसके साथ ही सरोजिनी नगर के वृद्धा आश्रम में फल वितरित कर उनके साथ कुछ समय भी बिताया।
वहीं सांय सरोजनी नगर विधानसभा के गांव बने में कार्यालय के उद्घाटन का फीता काटकर नवीन कार्यालय भवन में श्री राजनाथ सिंह का जन्मदन केक काटकर मनाया। इस दौरान प्रवीण अवस्थी, राजकुमार सिंह चौहान, गंगाराम भारती, भुवनेंद्र, प्रताप, मुन्ना, मंडल अध्यक्ष शिव बक्ससिंह एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.