वैश्विक महामारी कोविड के संक्रमितों के इलाज का प्रमुख अस्पताल बना राजकीय महिला महाविद्यालय

अम्बेडकर नगर। वैश्विक महामारी कोविड के संक्रमितों के इलाज का प्रमुख अस्पताल बना राजकीय महिला महाविद्यालय अकबरपुर से मरीज हटाए जाएंगे। मरीजों को एकलव्य स्टेडियम के डॉरमेट्री हाल में शिफ्ट किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सेनेटाइजेशन और अकबरपुर नगर पालिका ने सफाई करा दी है। कक्षों के साथ शौचालय और स्नानागार की विशेष तौर पर सफाई कराई गई है।दरअसल 16 जुलाई से रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय खुलने जा रहा है। ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू होगा। इसके चलते करीब तीन माह से लेवल-वन के अस्पताल के रूप में तब्दील रमाबाई को अब मुक्त किया जा रहा है और उसके मरीज लेवल-वन के हॉस्पिटल एकलव्य स्टेडियम में शिफ्ट किए जा रहे हैं। मंगलवार को नगर पालिका ने डॉरमेट्री हाल की सफाई कराई। सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि कक्षों का पहले ही सेनेटाइजेशन हो चुका है। सीएमओ के अनुसार बुधवार और गुरुवार को लगातार दो दिन रमाबाई कालेज को सेनेटाइज किया जाएगा। इस समय रमाबाई में 18 कोरोना के मरीज भर्ती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.