अम्बेडकर नगर_जहांगीरगंज। संदिग्ध हालात में गुरुवार को एक युवती का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के समय युवती के माता पिता रिश्तेदारी में गए थे। घर पर उसकी छोटी बहन मौजूद थी।
उसने फंदे पर बहन का शव लटकता देखने के बाद फोन कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन गांव पहुंचे, और शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए। इसी बीच सूचना पर जहांगीरगंज पुलिस गांव पहुंच गई, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के श्यामपुर अलउपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब 19 वर्षीय एक युवती का शव घर के एक कमरे में लटकता मिला। बताया जाता है कि घटना के समय उसके माता पिता घर नही थे, वह एक रिश्तेदारी में गए थे।
घर पर उसकी एक छोटी बहन मौजूद थी। गुरुवार सुबह वह बड़ी बहन का शव फांसी के फंदे पर लटकता देेखा तो घबरा गई। उसने आस पास के ग्रामीणों को जानकारी देने के साथ ही फोन कर अपने माता पिता को बताया। सूचना पर माता पिता गांव पहुंचे, और शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए। इस बीच किसी ने इसकी सूचना जहांगीरगंज पुलिस को दे दी।
एसओ नागेंद्र सरोज पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे, और शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतका की छोटी बहन ने थाने में तहरीर देकर एक युवक पर अपनी बहन को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया। कहा कि वह एक लड़के से मोबाइल पर बात करती थी। किसी बात के चलते युवक ने उसका नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया। एसओ का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।