आगामी 15 जुलाई को बार एसोसिएशन के भवन में मतदान होगा

अंबेडकर नगर : बार एसोसिएशन से संबद्ध अधिवक्ता कल्याण समिति के द्विवर्षीय चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद नौ पद पर 19 प्रत्याशी मैदान में है। किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। आगामी 15 जुलाई को बार एसोसिएशन के भवन में मतदान होगा। इसमें 865 मतदाता वरिष्ठ कार्यकारिणी छह व कनिष्ठ कार्यकारिणी के तीन सदस्य के लिए अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव अधिकारी डीपी सिंह ने बताया वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए अनिल कुमार वर्मा, अरविद कुमार त्रिपाठी, अशोक कुमार सिंह, अशोक कुमार त्रिपाठी, ताराकांत त्रिपाठी, बलवंत कुमार चतुर्वेदी, मुहम्मद इदरीश, राजेंद्र प्रसाद सिंह, रवींद्र कुमार वर्मा, संगम लाल तिवारी, सुधांशु कुमार पांडेय, सुभाष चंद्र यादव, सुरेंद्रनाथ यादव व श्यामसुंदर यादव सहित 14 प्रत्याशी मैदान में है। कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर अंबरीश कुमार पांडेय, रामअजोर, रामरूप, संजय कुमार यादव व शैलेंद्र द्विवेदी मैदान में हैं। सहचुनाव अधिकारी दुर्वासा यादव ने बताया कोविड-19 वायरस के कारण चुनाव प्रक्रिया में शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.