भाजपा नेताओं ने पौधरोपण के प्रति लोगों को किया जागरूक

आलापुर तहसील के बाभनपुर गांव में किया गया पौधरोपण
आलापुर अम्बेडकर नगर - वृक्षारोपण महाभियान को बढ़ावा देने एवं वृक्षारोपण के जरिये पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए पौधरोपण के जरिये सत्ताधारी दल भाजपा से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाभनपुर गांव में पौधरोपण कर लोगों को किया जागरूक | पूर्व मण्डल अध्यक्ष आनन्द जायसवाल मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बाभनपुर गांव में फलदार एवं छायादार वृक्षों के पौधे रोपकर वृक्षारोपण महा अभियान को गति प्रदान किया | भाजपा नेताओं ने आम जन से भी आह्वान करते हुए कहा कि लोगों को पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए | सभी को अपने घर के आस पास खाली पड़ी अपनी जमीनों पर कम से कम पांच पौधे जरूर रोपना चाहिए | उक्त मौके पर मण्डल उपाध्यक्ष अश्विनी तिवारी संगम मद्धेशिया रत्नेश अरविन्द कुमार अंकुर समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.