कपिल देव वर्मा की अध्यक्षता में श्रम एवं रोजगार मंत्री ने कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

अंबेडकर नगर_20 जुलाई भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा समाज के अन्तिम पायदान के व्यक्ति के उत्थान के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया है।देश हित को सर्वोपरि मान कर देश और देश वासियों के हित में भाजपा हमेशा प्रयासरत रहती है।
     उपरोक्त विचार केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार)श्री संतोष कुमार गंगवार ने टांडा विधान सभा क्षेत्र की कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष श्री कपिल देव वर्मा की अध्यक्षता और जिला उपाध्यक्ष श्री रमेश चंद्र गुप्त के संचालन और संयोजकत्व में सम्पन्न हुए सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री संतोष गंगवार ने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने समय से कोरोना संकट से निपटने के लिए उचित कदम उठा कर भारी जन हानि होने से बचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब परिवारों को संकट से उबारने के लिए तीन माह तक फ्री दिए जाने वाले राशन को दीपावली तक बढ़ाकर सराहनीय कार्य किया है।उन्होंने कहा कि 8 लाख लोगों को रोजगार के लिए केवल पहचान पत्र के आधार पर आसान तरीके से लोन दे कर उनकी समस्या का समाधान करने का कार्य किया है। कोरोना महामारी की चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में 35 हजार जांचे प्रतिदिन की जा रही है और वेंटिलेटर की संख्या को भी बढ़ाए जाने पर सरकार गम्भीरता से काम कर रही है।
राम मंदिर निर्माण पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान राम लला की भव्य मंदिर निर्माण के लिए प्रधान मंत्री जी ने पूजन के लिए अपना अमूल्य समय 5 अगस्त को दिया है। मंदिर के स्वरूप की बात करते हुए कहा कि 161 मीटर का मंदिर निर्माण अपने आप में बहुत ही सुन्दर रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लद्दाख को कश्मीर से अलग कर केंद्र सासित राज्य बना कर वहां विकास की गंगा बहाने की दिशा में प्रयास किया है।उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार ने भगवान शिव के धाम मानसरोवर यात्रा के लिए चीन की सीमा तक सड़क निर्माण पर श्रद्धालुओं की कठिनाइयों को कम करने का प्रयास किया है।
   सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कपिल देव वर्मा ने मुख्य अतिथि और भाजपा विधायक सहित भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं का स्वागत वंदन अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार ने गरीबों, किसानों,महिलाओं और छोटे व्यवसायियों की समस्या की समाधान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को लागू कर और आर्थिक पैकेज की घोषणा कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा निर्बल और जरूरत मंद के साथ खड़ा हो कर न्याय का साथ देने का कार्य किया है।
सम्मेलन के संयोजक जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त ने सम्मेलन में शामिल मुख्य अतिथि सहित सभी सम्मानित नेताओं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की पूंजी उसका कार्यकर्ता ही है। जिसके कारण आज भाजपा की सरकार भारत में कई राज्यों में है।
सम्मेलन में उपस्थित टांडा विधान सभा क्षेत्र की विधायक संजू देवी ने मुख्य अतिथि सहित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि देश प्रधान मंत्री जी और मुख्य मंत्री जी का ऋणी है जिनके कारण देश और प्रदेश लगातार उन्नति कर रहा है। विधायक संजू देवी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन के सम्पन्न होने की घोषणा किया।
 सम्मेलन में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय मंत्री त्रयंबक तिवारी,क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा रोहित चौधरी,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रफत एजाज़,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री शिव पूजन राजभर,सुनील पासवान,जिला आई टी प्रमुख मनीष मिश्र,टांडा नगर अध्यक्ष अनुराग जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दान बहादुर यादव, राजेन्द्र निषाद,सुग्रीव कनौजिया, वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद अग्रवाल,तेज प्रकाश जायसवाल, राम सूरत मौर्य, संतोष अग्रवाल,शंकर प्रसाद गुप्त,पूर्व मंडल अध्यक्ष जवाहिर मौर्य,आकाश वर्मा,कुलदीप वर्मा, गौतम उपाध्याय,सभासद गण जय प्रकाश यादव,प्रिंस राय,मनोज शाहू,राजेश सलूजा,अरुण गुप्त,सुमन गुप्त, चन्द्र भान गुप्त,चंद्रेश निषाद, महेंद्र जायसवाल,प्रधान चन्द्र शेखर वर्मा,मंजीत वर्मा,अंकुर वर्मा,मोहम्मद तनवीर,राजन गुप्त, अंकित जायसवाल,राजेश सिंह, आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.