कोरोना के बढ़ते संक्रमण से जांच और सावधानियां बरतने के लिए अब गंदगी से पटे एकलव्य स्टेडियम में कोरोना मरीजों को शिफ्ट करने की तैयारी

अंबेडकर नगर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण से जांच और सावधानियां बरतने के निर्देश सख्त हो रहे हैं। इस बीच बाजार खुलने के साथ स्कूलों को भी तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में एलवन हॉस्पिटल बनाए गए रमाबाई महिला महाविद्यालय को अब पढ़ाई के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है और यहां पर भर्ती मरीजों को एकलव्य स्टेडियम में शिफ्ट किया जाएगा। इस बीच विशेष सचिव लोक निर्माण व जिले के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने एकलव्य स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय गंदगी से भरा मिला, कमरों में गंदगी का अंबार लगा रहा, पानी आपूर्ति का कोई इंतजाम नहीं है। इस पर उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि यहां पर सफाई की व्यवस्था तत्काल कराएं तभी मरीजों को शिफ्ट करें। नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने बताया कि निरीक्षण में तमाम खामियां मिल रही हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि सीएमओ और उनके मातहत स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण नहीं करते हैं। डीएम के निर्देश पर एकलव्य स्टेडियम की सफाई का जिम्मा ईओ नगर पालिका अकबरपुर सुरेश मौर्य को सौंपा गया है
नगर के गौसपुर में मिला पॉजिटिव : मंगलवार देर रात नगर के गौसपुर वार्ड में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटव मिला है। सीएमओ डॉ अशोक कुमार ने बताया कि मरीज को भर्ती करा दिया गया है और परिवारीजन को क्वारंटाइन कर नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है। अब कुल 132 संक्रमित मिले हैं इसमें 109 स्वस्थ होकर घर गए और चार की मौत हो चुकी है। 19 एक्टिव केस हैं।
185 का भेजा गया नमूना : जिला चिकित्सालय में स्क्रीनिग और नमूने लिए गए, यहां पर महज 76 लोगों की स्क्रीनिग और 40 का नमूना जांच के लिए भेजा गया। मोबाइल वैन से 145 नमूने व जिला अस्पताल से कुल मिलाकर 185 नमूना जांच के लिए भेजा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.