वाराणसी जिले में 10 नये कोरोना मरीज मिले

वाराणसी:- जनपद में 05 नए हॉटस्पॉट शिवाला स्लम एरिया थाना भेलूपुर, चितईपुर थाना लंका, जनकपुरी कॉलोनी थाना शिवपुर, सगुनहा थाना फूलपुर एवं अमनपुरी कॉलोनी थाना सारनाथ बनेगा


          जनपद वाराणसी में आज शुक्रवार को बीएचयू लैब से 125 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए, जिसमें से 06 कोरोना पॉजिटिव के सामने आए हैं तथा कल गुरुवार को देर रात प्राप्त 60 परिणाम में 04 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। कल गुरुवार को रात पॉजिटिव आए 04 मरीजों में से 03 मरीज 12 वर्षीय व 14 वर्षीय पुरूष एवं 33 वर्षीय महिला मरीज एक ही परिवार के हैं। इन मरीजों का संबंध  शिवाला स्लम एरिया थाना भेलूपुर से है। 17 वर्षीय चौथे मरीज का संबंध शिवाला स्लम एरिया थाना भेलूपुर से है।
          आज पॉजिटिव आये 06 मरीजों में से 19 वर्षीय पहले मरीज का संबंध चितईपुर थाना लंका से है। यह मरीज एक निजी चिकित्सालय में चिकित्सा कर्मी है। 23 वर्षीय दूसरे मरीज का संबंध हुकूलगंज थाना कैंट से है। यह मरीज पेशे से फोटोग्राफर है। 66 वर्षीय तीसरे महिला मरीज का संबंध दानगंज थाना चोलापुर से है। यह मरीज पूर्व में पॉजिटिव आए मरीज की पड़ोसी है। 33 वर्षीय चौथे मरीज का संबंध सगुनहा थाना फूलपुर से है। यह मरीज एलबीएस एयरपोर्ट पर तैनात थे। 68 वर्षीय पांचवें मरीज का संबंध टड़िया थाना सारनाथ से है। यह मरीज पिछले 6 वर्षों से शुगर से ग्रसित थे तथा विगत कुछ दिनों से हर्निया की परेशानी होने पर इलाज कराने गए जहां पर इनका सैंपल लिया गया था। 56 वर्षीय छठें मरीज का संबंध जनकपुरी कॉलोनी थाना शिवपुर से है। यह मरीज पूर्व में पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आया था। पूर्व से ही बीएचयू में भर्ती 49 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज की दिनांक 18 जून 2020 को किडनी फेल्योर के कारण मृत्यु हो गई। यह मरीज गौरीगंज थाना भेलूपुर का रहने वाला था।पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती 02 कोरोना पॉजिटिव मरीज के फॉलोअप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने के कारण उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 314 हो गई है। 220 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 83 है। जनपद में 05 नए हॉटस्पॉट शिवाला स्लम एरिया थाना भेलूपुर, चितईपुर थाना लंका, जनकपुरी कॉलोनी थाना शिवपुर, सगुनहा थाना फूलपुर एवं अमनपुरी कॉलोनी थाना सारनाथ बनेगा। इस प्रकार जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या 163 हो गई है। आज 01 हॉटस्पॉट वैष्णव विहार कॉलोनी थाना रोहनियां ग्रीन जोन में आ चुका है। इस प्रकार 86 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट्स की संख्या 77 है। जिसमें से 26 ऑरेंज जोन में एवं 51 रेड जोन में है। जनपद में आज कुल 155 सैंपल कलेक्ट किए गए। अब तक 8659 सैंपल जनपद वाराणसी में लिए जा चुके हैं जिसमें से 8424 सैंपल का परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। 235 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है। प्राप्त परिणामों में 8110 परिणाम नेगेटिव एवं 314 परिणाम पॉजिटिव है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.