पेट्रोल और डीजल की की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन

वाराणसी:- पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र के खजुरी स्थित आवास से जुलूस निकला। जुलूस में आगे -आगे बैलगाड़ी चल रही थी, जो कार को खींच रही थी।

जुलूस में शामिल कांग्रेसजन हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे, जिसमें पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ नारे लिखे हुए थे। जुलूस को अंबेडकर पार्क तक जाना था। मगर पुलिस ने पुलिसलाइन चौराहे पर ही जुलूस को रोक लिया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच में नोकझोंक हुई। यहीं पर एसीएम चतुर्थ को डॉ. राजेश मिश्रा ने पत्रक देकर सरकार से मांग की कि यह प्रतीकात्मक विरोध है। यदि सरकार ने मूल्य वृद्धि वापस नहीं लिया तो चरणबद्ध तरीके से कांग्रेसजन सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

महानगर कांग्रेस पार्टी यूथ फ़्रंट के द्वारा भी विरोध प्रदर्शन हुआ

विरोध में कांग्रेस पार्टी एवं यूथ फ्रंट के कार्यकर्ता शामिल हुए विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश मिश्रा एवं यूथ फ़्रंट के महानगर अध्यक्ष कुवर यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि कोरोना महामारी में हुए असफल लॉकडाउन से आम जनता का उद्योग धंधा के साथ-साथ नौकरी भी चली गई है, वही ऊपर से महंगाई चरम पर होने के कारण परिवार चलाना अब आम जनता के लिए बड़ी चुनौती है। इसी मे क्रुर और निर्मम मोदी सरकार लगातार पिछले 17 दिनों मे चुपचाप पेट्रोल, डीजल का मूल्य लगभग ₹10 बढ़ाकर देश के जनता के साथ अन्याय कर रही है। मोदी सरकार जबरिया जनता से धन वसूली का अभियान बहुत तेजी से चला रही है। सभी लोग मोदी सरकार से यह मांग करते हैं कि तत्काल पेट्रोल, डीजल का दाम कम करके जनता के साथ न्याय करे।
विरोध प्रदर्शन में  सर्वश्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश मिश्रा, कुंवर यादव, रंजीत सेठ, विजय उपाध्याय, आशीष केसरी सहित दर्जनो कार्यकर्ता शामिल थे


जुलूस-प्रदर्शन में पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह, विजय शंकर पांडेय, पूर्व महानगर अध्यक्ष मणीन्द्र मिश्रा, रईस अहमद, जयनाथ सिंह, अक्षयबर तिवारी, भूपेंद्र सिंह, अशोक पाण्डेय, सुशील सिंह, डॉ. जेपी तिवारी, अजय सिंह, सैय्यद साजिद अली, गुलेरज अहमद, बबलू शुक्ला, राकेश सिंह, अफरोज अंसारी, हाजी वकास अंसारी, असलम खान, गुलशन अंसारी, राजू भारती, ओम शुक्ला, आशीष पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, अरुणेश सिंह, आशीष सिंह विक्की आदि लोग शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.