उन्नाव जनपद की कोविड-19 अपडेट

जनपद उन्नाव से अब तक 4919 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये। जांच रिपोर्ट के अनुसार-4654 निगेटिव पाये गये। कुल 131 (क्रमिक) पाॅजिटिव केस पाये गये। 135 सैम्पल की रिपोर्ट अप्राप्त है। 68 पाॅजिटिव केस के स्वास्थ्य में सुधार एवं निगेटिव होने पर डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में 60 एक्टिव केस का उपचार चल रहा है। मृत्यु-03 हुई है। दिनांक 23.06.2020 को 122 सैम्पल जांच हेतु बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट लखनऊ भेजे गये।
सामु0स्वा0केन्द्र बिछिया में भर्ती-10, पाॅजिटिव व्यक्तियों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव एवं स्वस्थ्य में सुधार होने पर डिस्चार्ज किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 (कैप्टन) आशुतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 ए0के0 रावत व मेडिकल स्टाॅफ द्वारा स्वस्थ्य हुए पी0डी0 नगर सदर उन्नाव के-5, बाॅगरमऊ के ग्राम नेवलापुर के-02, सफीपुर के हाताबाज़ार के-02 हसनगंज के ग्राम हाॅजीपुर गौसा के-01 व्यक्ति को सेनिटाइजर, मास्क व स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान के साथ पुष्पवर्षा कर उन्हे 108 एम्बुलेन्स से घर भेजा गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी
उन्नाव।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.