यहाँ मौत के साये में रह रही है पुलिस

अंबेडकर नगर:- हादसे को दावत दे रही जर्जर पुलिस चौकी
24/06/2020
 अंबेडकर नगर पुलिस की शिकायत करनी हो तो पूछना ही क्या है, लेकिन उनकी चुनौतियों पर कोई ध्यान नहीं देता है।  अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की  शहजादपुर पुलिस चौकी का हाल यह है कि वह कभी भी ध्वस्त होकर जान-माल के लिए खतरा बन सकती है, लेकिन उसके निर्माण की सुधि विभागीय अधिकारी नहीं ले रहे हैं।  शहजादपुर पुलिस चौकी में कार्यरत आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी जिदगी और मौत के खौफ में रहने के लिए विवश हैं। विभाग के उच्च अधिकारियों की उदासीनता के चलते सुरक्षा कर्मियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार हो रही बारिश के चलते यहां पानी टपकता रहता है। छत और दीवारें भी जर्जर हो चुकी हैं जिससे यह भवन
कभी भी धराशाई हो सकता है।   छत गिरने से कभी बड़ा हादसा हो सकता है। कई वर्षों से दो कमरों में पुलिस चौकी संचालित हो रही है। भवन के दोनों कमरों की छत का प्लास्टर गिर चुका है। सबसे ज्यादा पीछे वाले कमरे के हालात बुरे हैं।
इसमें तारों का जाल बाहर निकल आया। कुछ तार तो टूटकर नीचे लटक रहे हैं।
छत का एक खंभा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बाहर वाले कमरे में छत की आरसीसी के तार पूरी तरह बाहर निकल आए हैं। प्लास्टर गिरता ही रहता है। इस संबंध में पुलिस कर्मियों से पूछा गया तो उन्होंने आला अफसरों के नाराज हो जाने के कारण कुछ नही कहा। बताते हैं कि 23 जून 2020  की रात  चौकी का  कुछ हिस्सा  बारिश के कारण  गिर गया  जिससे चौकी में निवास कर रहे पुलिस कर्मचारियों की जान खतरे में है क्योंकि यहां किसी भी दिन बड़ी घटना घटित हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.