सूरज जनहित एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज कुमार ने पत्र भेजकर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने व आमजनमानस से डॉउनलोड करवाने की अपील की

उन्नाव:  जनपद की जनकल्याण सहयोगी संस्था सूरज जनहित एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज कुमार ने संस्थान के सभी जिलाध्यक्षों व  कार्यकर्ताओं,पत्रकार साथियों व जागरूक भारतीय नागरिकों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने व  आम जनमानस को डाउनलोड करने की अपील की। साथ ही जनहित में इस पत्र को शोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर कर जागरूकता फैलाने की अपील की। सूत्रों की माने तो सूरज जनहित एसोसिएशन एनजीओ सिर्फ उन्नाव ही नही वरन कई जनपदों में ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर  जनकल्याण से सम्बंधित कार्य व जागरूकता फैलाने का कार्य करते रहते हैं।  जिसमे किसान भाइयों  से सम्बंधित परियोजना विकसित किसान- विकसित भारत मुख्य है।  सूरज जनहित एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज कुमार ने मीडिया के जरिये सभी नागरिकों को लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने,बार -  बार  साबुन या अल्कोहल बेस हैंड सेनेटाइजर से हाथ साफ करने  व  सभी से घर पर रहने  की अपील की। साथ संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि आरोग्य सेतु एप डॉउनलोड कर व डाउनलोड करवाकर अपनी फोटो भी सोशल मीडिया के माध्यम से संस्थान के पास भेजें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.