झांसी : प्रेमिका की हत्या कर आशिक ने खुद को मारी गोली

झांसी के थाना नवाबाद क्षेत्र में प्रेमिका की शादी की तारीख करीब आने से बौखलाए प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की उसके बाद आशिक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। दोनों के शव एक साथ पड़े थे। मौके से ही पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है।
बताते चलें कि थाना नवाबाद के कुम्हार के कुआं निवासी अशोक प्रजापति किसान हैं। बुधवार की दोपहर वह अपने रिश्तेदारों के साथ पुुत्री का लगन लेने मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित करैरा गए थे। रात में उनकी 19 वर्षीय पुुत्री बाहर वाले कमरे में सो रही थी। इसी बीच मोहल्ले में रहने वाला एक युवक रात को घर पहुंचा। यहां बातचीत के दौरान उसने तमंचे से युवती के सर में गोली मारकर हत्या के बाद खुुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, गोली चलने की आवाज परिजनों ने सुनी, लेकिन पटाखा चलने की बात समझकर अनसुना कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह परिजन सोकर उठे। कुछ देर बाद युवती को जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं मिली। इस पर मोहल्ले के एक लड़के ने खिड़की पर चढ़कर अंदर झांककर देखा तो दोनों को खून से लथपथ हालत में देखकर वह घबरा गया। परिजनों की सूचना पाकर मौके पर पुलिस गेट तोड़कर अंदर पहुंची। जहां दोनों के शव एक साथ खून से सने पड़े थे। बिस्तर पर ही तमंचा भी पड़ा था। दोनों की कनपटी पर गोली लगने से मौत हुई थी। पुलिस ने शवों के साथ-साथ तमंचे को भी कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताते चलें कि पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक युवक थाना एरच क्षेत्र का रहने वाला था। वह झांसी के नगर निगम में संविदाकर्मी था। नौकरी करने के चलते वह कुम्हार के कुआं में रहने वाले रिश्तेदार के यहां रहता था। पता चला है कि दोेनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका की शादी तय होने के बाद से ही आशिक बौखला गया था। बुधवार की रात प्रेमिका के पास  के बाद बौखलाकर सिर में गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि गोली लगने से दोनों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.