कोरोना वायरस के चलते जनता के प्रति आदर का कार्य करने से पीछे नहीं हट रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता


औरास! उन्नाव:- जहां एक ओर हमारा पूरा देश कोरोना जैसी खतरनाक और घातक बीमारी से लड़ रहा है और पूरा देश इस लड़ाई में एकजुटता दिखा रहा है वही सरकार भी चाहे व केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार हो या पुलिस प्रशासन हो या समाजसेवी कार्य करता हो सभी लोग आम जनता का ख्याल रखने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
वही औरास थाना के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश रजक व अपने पूरे स्टाफ के साथ इस लाकडाउन का कड़ाई से पालन करवा रहे हैं और साथ ही औरास क्षेत्र के सभी सफाई कर्मी भी नगर व क्षेत्र की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रख रहे हैं।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी इस लाकडाउन के चलते औरास क्षेत्र की आम जनता व पुलिस प्रशासन का सहयोग करने से पीछे नहीं हट रहे है,औरास क्षेत्र की जनता व प्रशासन भूखा ना रहे इसलिए उनके खाने-पीने का पूरा ख्याल रखा जा रहा है इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सरोज सिंह ने बताया की इस तरह का सहयोग वह 8 अप्रैल से लगातार कर रहे हैं तथा लाक डाउन के आखिरी समय तक करते रहेंगे।
इनके साथ ही श्रीराम मौर्य, नरेंद्र तिवारी, देश दीपक (कोटेदार)जयदीप सिंह व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता अनूप भट्ट जी भी अपना सहयोग दे रहे हैं।

रंजीत कुमार मौर्य
 मियागंज उन्नाव.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.