भारतीय मीडिया फाउंडेशन जिला गोंडा की कार्यकारी बैठक हुई संपन्न

गोंडा-भारतीय मीडिया फाउंडेशन जिला गोंडा के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई बैठक का नेतृत्व एवं संचालन भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय सूचना एवं जन संपर्क प्रमुख अनवार खान ने किया
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी एवं वक्ता के रूप में भारतीय मीडिया फाउंडेशन यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय संगठन है हम पत्रकारों के एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान के साथ-साथ देश के प्रत्येक नागरिकों के अधिकार सम्मान सुरक्षा की आवाज को बुलंद करते हैं संगठन सशक्त मीडिया भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के अभियान में लगा है उन्होंने समस्त पदाधिकारियों से अपील किया है कि अपने-अपने जिलों में जल्दी कमेटी का गठन करें पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एकजुट करें जिससे संगठन का जो उद्देश्य उसे आगे बढ़ाया जा सके
कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं सामाजिक कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भारतीय मीडिया फाउंडेशन का लोगो एवं स्मृति चिन्ह देकर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से भारतीय मीडिया फाउंडेशन किसान मजदूर फोरम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजू खान, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश कुमार जी, देवीपाटन मंडल के मंडल अध्यक्ष अमरनाथ चौबे, गोंडा जिला प्रमुख महासचिव कर्मेंद्र शर्मा जी,  प्रखर श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष गोंडा  एवं संतोष कुमार यादव जिला अध्यक्ष यूथ विंग गोंडा  शैलेश कुमार सिंघानिया उपाध्यक्ष गोंडा  राम जी जिला सचिव गोंडा मनीष कुमार श्रीवास्तव जिला सचिव गोंडा  शिखर श्रीवास्तव उपाध्यक्ष गोंडा  अमित कुमार सिंह  महासचिव गोंडा  अटल कुमार तिवारी  वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोंडा  इश्तियाक खान संगठन सचिव गोंडा  अनुराग शुक्ला जिला महासचिव  भारतीय मीडिया फाउंडेशन की कार्यकारिणी बैठक में सम्मिलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.