पाली प्राकृत से संस्कृत का जन्म हुआ - शाक्य वीरेंद्र मौर्य

आज हम भाषाओं पर बात करेगें। भारत के ज्यादातर इतिहासकार कहते नहीं थकते कि संस्कृत सबसे प्राचीन भाषा है संस्कृत सब भाषाओ की जननी है। क्यो सफेद झूठ बोल रहे हो भाई साहब? भारत की सबसे प्राचीन सभ्यता सिन्दु घाटी सभ्यता मे संस्कृत का एक शब्द नही मिलता है। भारत का लिखित इतिहास बुद्ध कालीन, जैन कालीन, मौर्य कालीन भारत मे भी संस्कृत का कहीं नाम निशान नहीं है। सम्राट अशोक महान के शिलालेखो की भाषा पाली, धम्म लिपि, है नाकि संस्कृत। आप राष्ट्रीय संग्रहालय दिल्ली चले जाइये। वहां जाकर भाषाओं का विकास देखिए। वहां भीं ईसा पूर्व संस्कृत का नाम निशान नहीं मिलेगा।

अपना जमीर बेच चुके, या धर्म की चासनी मे अपनी कलम डुबोकर लिखने वाले इतिहासकारो बताओ। जिसका इतिहास, भूगोल कुछ नही मिलता है उसको सबसे प्राचीन भाषा किस आधार पर घोषित कर रहे हो???

भाषा वैज्ञानिक प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद सिंह जी के कुछ तार्किक प्रश्नो की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा।👇🏻👇🏻👇🏻

गुजराती गुजरात की है।
उड़िया उड़ीसा की है।
तमिल तमिलनाडु की है।
भोजपुरी भोजपुर की है।
मारवाड़ी मारवाड़ की है।
अवधी अवध की है।
ब्रजभाषा ब्रजमंडल की है।
मैथिली मिथिलांचल की है।
गोंडी गोंडवाना की है ।
संस्कृत कहां की है???

आप संस्कृत का इतिहास छोड़िए। भूगोल बताइए???


शाक्य बीरेन्द्र मौर्य

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.