एक बार फिर पुलिस की दबंगई आई सामने, थाना प्रभारी घनश्याम सिंह के दबंगई से परेशान कंधरापुर निवासी


आजमगढ़ जनपद के थाना कन्धरापुर में तैनात थाना प्रभारी घनश्याम सिंह की  गुंडागर्दी से परेशान गरीब असहाय महिलाऐ एवं मजदूर किसान

 सगड़ी तहसील  थाना कंधरापुर के थाना प्रभारी श्री घनश्याम सिंह मुक्किल  पर जबरदस्ती आरोप  लगाते हुए मुक्किल उषा देवी व उनकी माँ को अचानक 06/01/2020 को सुबह करीब  10:00 बजे गिरफ्तार कर  लिया l  गांव वालो से पूछताछ करने के पश्चात यह जानकारी प्राप्त हुयी की मृतक योगेंद्र राम s/o नन्दलाल राम की मृत्यु ,मृतक के गांव करमैनी थाना क्षेत्र के रौनापार तहसील सगड़ी मे  हुई
मृतक की उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है मृतक अपनी ससुराल जोलहापुर कितवा थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ अपनी पत्नी से मुलाक़ात करने आया था l
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है की अपने घर करमैनी योगेंद्र पंहुचा तो परिवार वालो से कुछ कहा सुनी होने के उपरांत रात करीब 12:00 बजे दिनांक 21/11/2018 को उसकी मृत्यु हो गयी
ऊषा देवी के द्वारा बताया जा रहा है की उसके पति मृतक योगेंद्र राम नशा भी करता था जैसा की शराब ,गांजा ,अफीम ,चरस इत्यादि नशा भी करता था l
मौके पर रामरूप राम, सुभावती, सुनीता आदि ने जानकारी दिया, राजनाथ मौर्य ने बताया कि एस ओ ने कहा कि पूछताछ करने के बाद छोड़ देंगे। मौके पर गांव के बहुत लोग उपस्थित थे, जिनकी संख्या लगभग 70 से ज्यादा थी।

       रिपोर्ट ब्यूरो आजमगढ़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.