भाजपा नेत्री ममता सिंह द्वारा कंबल वितरण किए गए


बांगरमऊ उन्नाव 5 जनवरी को
       समाज सेविका व भाजपा नेत्री ममता सिंह द्वारा गांव बल्लापुर के एक धार्मिक स्थल पर हवन पूजन के बाद करीब 2 सैकड़ा  गरीब लोगों को कंबल वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में आसपास क्षेत्र के कई गांव के लोग मौजूद रहे।
       समाजसेविका, भाजपा नेत्री मंत्री अवध क्षेत्र ममता सिंह द्वारा आज क्षेत्र के गांव बल्लापुर स्थित प्राचीन कबीरा बाबा मंदिर परिसर में एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। तथा हवन पूजन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद भाजपा पार्टी के बूथ अध्यक्षों के सहयोग से आसपास के गांव  से चयनित किए गए करीब 200 गरीब असहाय  लोगों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर गरीबों के चेहरों पर मुस्कान की एक लहर दौड़ गई।इस कार्यक्रम में भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के सीतेश सिंह,पीयूष शुक्ल,पंकज,मधू तिवारी,आस्था द्विवेदी,अब्बास जैदी,अरविंद अनुराग तिवारी प्रेम कुशवाहा आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा इस आयोजन के दौरान बदली पुरवा, भिखरियापुर ,अड़ंगापुर,सिरधरपुर आदि सहित कई आसपास गांवो के ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.