छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के निजी सचिव गिरफ्तार, यौन शोषण का लगा आरोप

छत्तीसगढ़, जीएसऐ। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निजी सचिव ओम प्रकाश गुप्ता को पुलिस ने बुधवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व सीएम के निजी सचिव पर नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार लड़की ओपी गुप्ता के आवास पर रहती थी। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पोस्को अधिनियम की धारा 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।


रात करीब दो बजे हुई गिरफ्तारी


किशोरी ने पुलिस को मामले की जानकारी 11 पन्नों के पत्र में लिखकर दी है। गुप्ता पढ़ाने के नाम पर किशोरी को उसके गांव से रायपुर लाए थे। जानकारी के अनुसार गुप्ता को उनके घर से रात करीब दो बजे सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया और उन्हें थाने ले आई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


गुप्ता पर लड़की के मजबूरी का फायदा उठाकर यौन शोषण करने का आरोप



दैनिक जागरण के सहयोगी अखबार नई दुनिया के मुताबिक पुलिस ने बताया कि लड़की नाबालिग है और उसे दो बार अबॉर्शन कराना पड़ा। गुप्ता पर बीते कई साल से लड़की के मजबूरी का फायदा उठाकर उसका यौन शोषण करने का आरोप है।

किशोरी ने बेचे जाने की आशंका जताई


11 पन्नों में लिखे अपनी आपबीती में किशोरी ने अपने पिता द्वारा बेचे जाने की आशंका जताई है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि ओ पी गुप्ता उसे पढ़ाई के लिए उसके गांव जनांदगांव से रायपुर लाए थे। जब 2016 में उनकी पत्नी मायके गई तो उन्होंने उसका यौन शोषण किया। इसके बाद यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा।


किशोरी ने ओपी गुप्ता पर डराने धमकाने का भी आरोप लगाया


किशोरी द्वारा ओपी गुप्ता पर डराने धमकाने का आरोप लगाया। महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। इसके बाद पुलिस ने देर रात ओपी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.