आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहते थे

कल दिनांक 14 नवंबर 2019 को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती बाल दिवस कैंप कार्यालय:- किंदर लाल कोठी, हरदोई पर मनाया गया। पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। बाल दिवस पर आयोजित संगोष्ठी:- नेहरू के सपनों का भारत विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए
निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ राजीव लोध ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में नेहरू जी का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। आधुनिक भारत के शिल्पकार थे नेहरू जी। आज का आधुनिक भारत नेहरू जी के सपनों का भारत है ।उन्हें बच्चों से विशेष लगाव था बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा कहते थे।
महिला अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि नेहरू जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। उन्हीं के प्रयासों से एशिया का सबसे बड़ा स्टील कारखाना भिलाई संयत्र का निर्माण संभव हो सका। देश उनकी जयंती पर उन्हें शत शत नमन करता है । निवर्तमान मीडिया प्रभारी भुट्टो मिंया  ने कहा कि नेहरू जी ऐसा भारत चाहते थे कि किसान मजदूर एवं खुशहाल हो ।हर युवा के हाथों में काम हो देश का विश्व में डंका बजे ।
महिला नेत्री सुनीता मित्रा ने कहा कि नेहरू जी ने देश हित में कार्य किया। देश के लिए किये गए योगदान को आज की पीढ़ी को मानना ही पड़ेगा एससी-एसटी चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा ने कहा कि नेहरू जी ने सभी जातियों और धर्मों का सम्मान किया।नेहरू जी ने देश में बड़े कारखाने, विश्वविद्यालयों  का निर्माण किया उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार भी माना जाता है।
इंटक अध्यक्ष गोविंद सिंहने कहा कि नेहरू जी ने सदैव काम को महत्ता दी और मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ी है उनके अधिकार के लिए काम किया।
युवा उपाध्यक्ष रतन सिंह मोहनने कहा कि नेहरू जी युवाओं के सपनों का भारत चाहते थे वह हर युवा को मजबूत देखना चाहते थे युवाओं के लिए अनेकों कार्य किए ।
बाल दिवस और संगोष्ठी कार्यक्रम मे मुख्य रूप से वृंदावन बिहारी श्रीवास्तव ,मोहित गुप्ता, संदीप वर्मा ,संतोषी तिवारी, नरेंद्र सिंह ,पवन गुप्ता, गोविंद सिंह ,रियाज अहमद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी ने अपने नेता को पुष्प अर्पित किए और संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.