राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान देशद्रोह के समान नारे के साथ राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान में सम्राट अशोक क्लब ने निकाली जन चेतना यात्रा

कल दिनांक 20-10-2019 को सम्राट अशोक क्लब भारत शाखा - उन्नाव द्वारा सम्राट अशोक शान्ति उपवन बुद्ध विहार गदनखेडा उन्नाव में SAC राष्ट्रीय महासचिव माननीय शत्रुघ्न सिंह शाक्य जी की उपस्थिति में हाल ही में डिप्टी एसपी पद पर चयनित हुए माननीय विधिभूषण मौर्य जी को राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान की इस कडी में सम्राट अशोक क्लब शाखा उन्नाव के सिपाहियों ने अटलविहारी इण्टर कालेज में कार्यरत प्रोफेसर ब्रजेश मौर्य जी को एवं सुदर्शन सिंह असिस्टेन्ट प्रोफेसर DSN कालेज उन्नाव जी को राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
तत्पश्चात डिप्टी एसपी विधिभूषण मौर्य जी ने राष्ट्रीय प्रतीक जन चेतना यात्रा को तिंरगा दिखाकर रवाना किया। जन चेतना यात्रा जिला अस्पताल,बडा चौराहा,आवास विकास के रास्ते कानपुर लखनऊ बाईपास पर विचार गोष्ठी में तब्दील हो गयी।

विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव शत्रुघ्न सिंह शाक्य ने जगह जगह हो रहे राष्ट्रीय प्रतीको के अपमान एवं आम जनता की राष्ट्रीय प्रतीको के प्रति उदासीनता को राष्ट्र की एकता अखण्डता के लिए खतरा बताया। रश्मी कुशवाहा,विश्वनाथ कुशवाहा,केपी मौर्य इत्यादि विद्वानों ने अपने - अपने विचार रखे। एवं आम जन मानस से राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान की अपील की।

उक्त यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरीश प्रियदर्शी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.