राष्ट्रीय अध्यक्ष नमो नमो मोर्चा भारत की जेडी पैलेस लखनऊ में बैठक

राष्ट्रीय अध्यक्ष नमो नमो मोर्चा भारत की जेडी पैलेस लखनऊ में बैठक
संवाददाता राम शरण कटियार के साथ आरिफ अली की रिपोर्ट
लखनऊ जेडी पैलेस गोमती नगर में नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन कौशल के आगमन पर उत्तर प्रदेश कमेटी की बैठक की गई।

 इस कमेटी में मुख्य भूमिका उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री संजय मिश्रा तथा लखनऊ जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने लखनऊ स्टेशन जाकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन को रिसीव कर जेडी पैलेस गोमती नगर लखनऊ लाया गया ।जेडी पैलेस में उत्तर प्रदेश के सभी कार्यकर्ता मौके पर मौजूद हुए।

नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी के पद पर रामशरण कटियार को बागडोर सौंपी है। संपूर्ण कमेटी की पदाधिकारियों व सदस्यों की सर्वसम्मति से नियुक्ति दी गई है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण भरोसा है कि हमारे उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को पूर्ण रूप से अपने कार्यक्षेत्र को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे।

नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन कौशल ने कहा कि बीजेपी के द्वारा जनता के अधिकारों व सरकार द्वारा दिए गए कार्यों  को पूरा करने के लिए हमारी यह सेना का गठन किया गया है।  उन्होंने बताया कि हमारी भारत सरकार कई प्रकार के जनता को दिए गए लाभकारी योजना को पूरा करने के लिए कार्य कर रही हैं।
हमारी इस नमो नमो मोर्चा की सेना पूरे देश में जगह-जगह नियुक्ति की गई है ।इस सेना में जितने भी जिले व प्रदेश के प्रभारी बनाए गए हैं। उनको पूर्ण रूप से संगठित कर भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं को लेकर कार्य किया जाएगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए आप लोगों की विशेष जिम्मेदारी होगी। अभी उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी रिक्त हैं जिसे जल्द से जल्द उस रिक्त पद को पूरा किया जाएगा।

इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंकज गुप्ता ने बताया कि हमारे इस मोर्चे में सक्रिय लोगों को शामिल किया गया है। और उन्हें अपनी अपनी जिम्मेदारियां दी। यह संगठन काफी पुराना हो चुका है। यह संगठन केवल कार्य करने के लिए बनाया गया है। यह संगठन अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। किए गए सरकार के सभी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगा। और जनता की समस्याओं को सुनने के लिए यह संगठन एकजुट होकर अधिकारियों पर कार्य करने के लिए कार्यवाही के लिए भरपूर प्रयास करेगा।

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन कौशल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंकज गुप्ता, उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री संजय मिश्रा, उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी राम शरण कटियार, लखनऊ जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, हरदोई जिलाध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ला, हरदोई जिला युवाध्यक्ष अजय सिंह चौहान, लखनऊ जिला उपाध्यक्ष मयंक शुक्ला, लखनऊ जिला मंत्री मधुर शुक्ला, बाराबंकी पंकज वर्मा, दीपक तिवारी, श्रीमती संगीता कटियार, आरिफ अली तथा अन्य पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

नमो नमो मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन कौशल ने समस्त देशवासियों व हुआ नमो नमो मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों को रामनवमी व दशहरा के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी ।तथा बधाई का संदेश भी दीया। और उन्होंने कहा की अच्छाइयों के प्रति श्री राम ने संघर्ष कर आज के दिन विजय प्राप्त की और बुराइयों को उन्होंने निस्तनाबूत किया था। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की नमो नमो सेना भी भ्रष्टाचार को समाप्त करेगी और जनता के सभी कार्यों को पूरा करने का संकल्प भी लिया कि हमारी सरकार के द्वारा चलाए गए। सभी कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचे पहुंचाने के लिए भरपूर प्रयास किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.