बांगरमऊ में भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के कार्यक्रम का आयोजन हुआ संपन्न

आज दिनाँक २२/०९/२०१९, विधानसभा बांगरमऊ मे भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव म0 मंजू वर्मा एवं नार्थ इंडिया ज़ोन संयोजक म0 मोहम्मद अहमद(डिअर खान) जी उपस्थित रहे। डिअर खान जी ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहाकि हमे अपनी आत्मशक्ति को पहचानना होगा। तभी हम लोग एकजुट होकर समाज मे फैली भ्रष्टाचार जैसी बीमारी को जड़ से उखाड़ पायेंगे।
उन्होंने लोगो को संगठन मे जुड़ने को कहा और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम मे राष्ट्रीय सचिव मंजू वर्मा जी ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहाकि महिलाए ज्यादा सदस्य बनाए।  प्रदेश सचिव सीमा राजपूत ने भी महिलाओं संगठन मे जुड़ने को कहा।  इस अवसर पर लखनऊ मण्डल संगठन मंत्री अजय गुप्ता, शाहनवाज़ खान बांगरमऊ विधान सभा अध्यक्ष, विधान सभा उपाध्यक्ष रुबीना, रेहाना सिद्दीकी,रेशमा खातून,रीना निगम,अंकिता शर्मा,अंकित सिंह,आशू,मोहित सैनी एवं संगठन के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.