संसदीय क्षेत्र दोबारा सांसद बनने के बाद भी अजगैन मुंशीगंज का मुख्य मार्ग भयंकर खड्डा में हुआ तब्दील

विभागीय नियम के तहत 3 वर्ष में छतिग्रस्त मार्गो का होता है मरम्मती करण


उन्नाव, हसनगंज क्षेत्र कहां गए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के वो वादे प्रदेश की हर एक सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त। सांसदीय क्षेत्र होने के बावजूद और दोबारा सांसद बनने के बाद भी मुख्य मार्गों का हो रहा है बुरा हाल।
मुंशिगंज अजगैन का मुख्य मार्ग अपनी हकीकत तस्वीरों में बयां कर रहा और अपनी बदहाली पर बहा रहा है आंसू
यह मुख्य मार्ग मुंशीगंज अजगैन से राजधानी मार्ग हाईवे में संपर्क है मुख्य मार्ग लगभग 5,6 वर्षों पूर्व पूर्ण रूप से निर्माण किया गया था लेकिन ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से मानक हीन मुख्य मार्ग का कार्य हुआ था जो खोल रहा हैं  अधिकारियों और ठेकेदारों की पोल। यह मुख्य मार्ग अब पूरी तरह से जर्जर और भयंकर गड्ढों में हो रहा है तब्दील इस मुख्य मार्ग पर सैकड़ों  छोटे से लेकर बड़े वाहन प्रतिदिन आवागमन करते हैं यह मुख्य मार्ग हादसों का बनता जा रहा है मार्ग इस मार्ग पर आए दिन कोई ना कोई हादसा देखने को जरूर मिलता है। इस मुख्य मार्ग से जनप्रतिनिधियों का भी आवागमन होता है आवागमन होने के बाद भी इस मुख्य मार्ग का हाल है बदहाल इस बदहाल मार्ग को लेकर ग्राम व क्षेत्रवासियों ने कई बार आला अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है और ना ही मार्ग की मरम्मती करण किया गया है हमारे आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक बड़े हादसे के इंतजार में बैठे हुए हैं।

 ✍ *उन्नाव क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट*👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.