चुनाव प्रचार के दौरान सांपों के साथ खेलती नजर आई प्रियंका गांधी

रायबरेली।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज अपनी मां सोनिया के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पहुंचीं। प्रचार के दौरान प्रियंका यहां हंसा का पुरवा गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने सपेरों के साथ मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका का एक अलग ही अंदाज नजर आया।सपेरों से मुलाकात कर प्रियंका ने उनकी समस्याओं का जाना। उन्होंने सांप के बच्चों को हाथ में उठाया और उससे खेलती हुई नजर आईं।
प्रियंका को अपने बीच देखकर सपेरों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला।इस दौरान मीडिया के साथ बातचीत में प्रियंका ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा अलग-अलग है। हम हमेशा से उनसे लड़ते आए हैं। राजनीति में वे हमारे प्रमुख विरोधी हैं। हम भाजपा को किसी भी कीमत पर फायदा नहीं होने देंगे। हम उनसे मजबूती से लड़ रहे हैं और हमारे उम्मीदवार भी मजबूत हैं। इसके बाद उन्होनो जगतपुर ब्लॉक के कई गांव ऊंचाहार के कई इलाकों का दौरा किया धूप में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

संवाददाता - राजकुमार सिंह बछरावां रायबरेली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.