पुलिस अधीक्षक निर्देशन में चलाए जा रहे मादक पदार्थों की धर पकड़ अभियान को तेज करते हुए उपनिरीक्षक राम किशोर यादव की अगुवाई में भारी मात्रा में पकड़ा गया गाँजा

फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र कि पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी फतेहपुर पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड़ अभियान को गति देते हुए धाता थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह  के कुशल निर्देशन में उप निरीक्षक रामकिशोर यादव नें की बड़ी कार्यवाही धाता पुलिस को मिली बड़ी सफलता मादक पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात गस्त के दौरान चेकिंग लगाकर एक इंडिगो कार से 11 किलो 200 ग्राम गांजा मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद किया जिससे नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
उपनिरीक्षक राम किशोर यादव ने बताया कि बीती रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गलेहरा पुलिया के पास चेकिंग लगाई गई थी जहां चेकिंग के दौरान एक इंडिगो कार से 11 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया गाड़ी में सवार पांच आरोपियों को पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपी अकील अहमद पुत्र मोहम्मद इदरीश निवासी प्रीतम नगर कालोनी थाना धूमनगंज इलाहाबाद, राहुल त्रिपाठी पुत्र सुनील त्रिपाठी निवासी अंधावा थाना महेवाघाट जनपद कौशांबी, राजुल द्विवेदी पुत्र रामलखन निवासी पता उपरोक्त, राजेश दुबे पुत्र चन्द्र किशोर निवासी जिहरवां थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर, मदन सिंह पुत्र जगन सिंह पता उपरोक्त के खिलाफ कानूनी विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर भेजा जेल।
           
 थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह नें बताया कि पकडे गए आरोपियों के खिलाफ  मु0 अपराध संख्या79/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है। कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक रामकिशोर यादव के साथ कान्स्टेबल रामसूई मौर्या, अजय कुमार, शैलेंद्र सिंह सहित मय हमराही फोर्स मौजूदगी में हुई कार्यवाही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.