शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार


शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार

गाजीपुर:- नंदगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर क्षेत्र के शादियाबाद तिराहे से शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह की 2 महिला सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष नंदगंज ने बताया कि बीते दिनों शादी के नाम पर ठगी करने का एक अपराध पंजीकृत हुआ था। जिसकी तफ्तीश के दौरान बिंदु यादव और रीता नामक दो महिलाएं आज गिरफ्तार हुई हैं। गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ के जरिए इस गिरोह के बाकी सदस्यों  की छानबीन की जा रही हैं।
संवाददाता - बरमेश्वर राय गॉजीपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.