भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंवाद का किया गया आयोजन

गड़वार(बलिया)                  गड़वार विकासखंड अंतर्गत ग्रामसभा खड़ीचा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को दिन में किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में बलिया लोकसभा के प्रत्याशी श्री वीरेंद्र सिंह मस्त एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री उपेंद्र तिवारी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यर्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।               
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मस्त ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारों के आधार पर बनी है न कि जाति,क्षेत्र के आधार पर,यह सरकार जवान,किसान एवं आम जनता के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि किसान यदि खेती न करे तो लोंगो को रोटी भी नसीब नहीं होगी,किसान खाता भी है
खिलाता भी है। कार्यक्रम के दौरान श्री उपेंद्र तिवारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों की प्रसंशा करते हुए भाजपा का साथ देने का लोगों से आह्वान किया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से फेफना विधानसभा के संयोजक टुनटुन उपाध्याय,केतकी सिंह,विजय गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य विजय वर्मा ,मुक्तेश्वर सिंह आदि संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवजी सिंह ने किया।बिंदु पाठक,रिकू उपाध्याय,संजय मोदी,मोहन लाल,मंटू सिह,अरविंद सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवं लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.